मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मामूली कहासुनी के बाद देवर ने अपनी भाभी की गर्दन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी वारदात मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड स्थित मुस्कान गार्डन के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सनी अपनी बुआ के घर रहकर टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद उसने अपनी भाभी प्रज्ञा की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजाइसके तुरंत बाद सनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल प्रज्ञा को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। Post Views: 20 Please Share With Your Friends Also Post navigation क्या नॉर्मल मीटर से भी तेज चलता है ये स्मार्ट मीटर; जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम…