रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा यानी CG SET 2026 की संभावित परीक्षा तारीख जारी कर दी गई है। व्यापम के मुताबिक परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 17 अगस्त तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका 4 अगस्त को मिलेगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तारीख 28 सितंबर है। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ के 10 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों, जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें शासन के नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। शुल्क उसी बैंक खाते में लौटाया जाएगा, जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया है। अभ्यर्थी आवेदन, परीक्षा और अन्य जानकारी के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। Post Views: 20 Please Share With Your Friends Also Post navigation सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन की लास्ट डेट