रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के कारण राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के 11 जिलों में भारी से अति-भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। जुलाई महीने में बने दूसरे मजबूत सिस्टम के असर से रायपुर में आषाढ़ के महीने में ही सावन जैसी झड़ी लगी हुई है। इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मजबूत मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज कोरबा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और जशपुर में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। बीते 24 घंटों के आंकड़े: सूरजपुर में सर्वाधिक 190 मिमी वर्षा पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के लगभग 30 स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। उत्तरी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सबसे ज्यादा 190 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा अंबिकापुर में 100 मिमी और राजधानी रायपुर में 80 मिमी पानी गिरा है। रायगढ़, डोंगरगांव, बलौदाबाजार, राजनांदगांव और माना क्षेत्र में 70-70 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सारंगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ 613 मिमी बारिश, 11 जिलों में अब भी घाटा मौजूदा मानसून सीजन में अब तक सारंगढ़ जिले में सबसे अधिक 613 मिमी बारिश हो चुकी है, जो वहां के सामान्य औसत से 373 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त मुंगेली में 525 मिमी, जांजगीर में 574 मिमी और बिलासपुर में 492 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दूसरी ओर, राज्य का औसत वर्षा आंकड़ा फिलहाल 381 मिमी है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है। प्रदेश के 11 जिलों में अब भी बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है: कांकेर: 257 मिमी (सामान्य से 50% कम) सरगुजा: 249.9 मिमी (सामान्य से 49% कम) कोंडागांव: 279 मिमी मोहला-मानपुर: 265 मिमी Post Views: 25 Please Share With Your Friends Also Post navigation कांग्रेस-BJP प्रदर्शन में बवाल, 12 नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज