रायपुर। छत्तीसगढ़ में BJP राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के PM मोदी आवास घेराव के विरोध में आज कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने जा रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि PM आवास का घेराव कर विपक्ष ने अराजकता फैलाने की कोशिश की। घेराव में शामिल डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अर्बन नक्सल को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि राहुल गांधी ने PM आवास के बाहर पहुंचकर राजनीति की। BJP के इस घेराव के बाद कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन करेंगे। राजीव भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुट गए हैं। घेराव को देखते हुए एहतियातन ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि कांग्रेस भवन जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। भाजपा के घेराव कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस ने भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का संदेश जारी किया है। पार्टी ने कहा है कि अंबेडकर चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता वहां से सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचें। Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: 29 आबकारी आरक्षकों की नौकरी गई! समय पर ज्वाइनिंग नहीं की, विभाग ने नियुक्ति की रद्द… अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला, पुलिस-वन-जेल विभाग की भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण; किसानों के लिए भी बनी मंत्री-मंडलीय उप समिति