रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने तय समय में जॉइनिंग नहीं करने वाले 29 चयनित आरक्षकों की नियुक्ति रद्द कर दी है। इन अभ्यर्थियों को जॉइनिंग के लिए तीन बार नोटिस दिया गया था। अंतिम मौका 9 जून तक दिया गया, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। बता दें कि 23 अप्रैल 2026 को आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति और पदस्थापना आदेश जारी हुए थे। इनमें से 29 अभ्यर्थियों ने तय समय में जॉइनिंग नहीं ली। आबकारी आयुक्त कार्यालय ने नियुक्ति निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है। अब खाली पदों पर भर्ती विभाग के नियमों के अनुसार होगी। नियमों के तहत वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति या अगली भर्ती प्रक्रिया के जरिए पद भरे जा सकते हैं। Post Views: 10 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों की EOW ACB में प्रतिनियुक्त, कई जिलों के DSP और ASP शामिल