नई दिल्ली। जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर लगातार 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक(Sonam Vangchuk) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाने के बाद प्रदर्शन ने नया मोड़ ले लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके(Abhijeet Dipake) ने जंतर-मंतर पर स्वयं भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके उन्होंने कहा कि अब वह स्वयं आंदोलन का नेतृत्व करते हुए अनशन पर बैठेंगे। अनशन की घोषणा करते हुए अभिजीत दीपके ने देशभर के लोगों से अपने-अपने शहरों में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह अहिंसक रहेगा और सभी समर्थक कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए अपनी आवाज बुलंद करें। दीपके ने कहा कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है और सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बनाए रखने का आग्रह किया। आइसा समेत कई छात्र संगठन भूख हड़ताल पर डटे जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के बावजूद प्रदर्शन समाप्त नहीं हुआ है। मौके पर अलग-अलग छात्र संगठनों और प्रदर्शनकारी समूहों ने अपना आंदोलन जारी रखा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती। इस बीच, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ता भी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। संगठन के सदस्यों का कहना है कि सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद भी उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाते रहेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की घोषणा करते हुए देशभर के लोगों से आंदोलन में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है। अभिजीत दीपके ने कहा कि सभी समर्थक अपने-अपने शहरों और गांवों में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें। उन्होंने लोगों से कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए अपनी आवाज उठाने का आग्रह किया। दीपके ने यह भी घोषणा की कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने और पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने की अपील की। Post Views: 10 Please Share With Your Friends Also Post navigation ‘सोनम वांगचुक की जिंदगी कीमती है’, बिगड़ती तबीयत पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, रोजाना हेल्थ चेकअप का दिया आदेश