बिलासपुर। बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक सीताराम गुप्ता का शव उनके घर में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की चटर्जी गली की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। कुछ देर बाद जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो सीताराम गुप्ता फंदे पर लटके मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची सरकंडा थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 125 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG TRAIN CANCELLED: बिलासपुर से रायपुर के बीच चलने वाली 8 ट्रेनें रद्द बिलासपुर बारिश से बेहाल, कॉलोनियां बनीं तालाब, ऑक्सीजन लेकर नाव से पहुंची SDRF, रातभर जूझते रहे लोग…