रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर जारी आदेश में उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग के आदेश अनुसार सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। आदेश के अनुसार, उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) सविता सिंह परिहार को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से विशेष शाखा भिलाई भेजा है। अर्नोल्ड संतरी बड़ा, जो वर्तमान में जशपुर से संबद्ध होकर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ थे, उन्हें विशेष शाखा बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। 13 सहायक सेनानियों को मिली नई जिम्मेदारी गृह विभाग ने 13 सहायक सेनानियों की भी नई पदस्थापना की है। इनमें बृजेश कुमार भदौरिया, अविनाश कुमार अग्निहोत्री, हरीश कुमार तिवारी, अमित शर्मा, मनीष कुमार साहू, शैलेंद्र कुमार सेन, देवनारायण सिंह, इंद्रसेन बंजारे, मिलमन मिंज, ओमप्रकाश सेन, राकेश कुमार सलाम, रामबहादुर शर्मा और शब्बीर अली शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न बटालियनों, विशेष शाखा, एसटीएफ, पीटीएस और अन्य इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Post Views: 12 Please Share With Your Friends Also Post navigation खाद की कालाबाजारी पर सख्त हुए कृषि मंत्री, संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई