कवर्धा। कबीरधाम जिले में सामने आए कथित धान घोटाले की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 16 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक कंप्यूटर जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, जिले में धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के मामले में अब तक 6 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इसी सिलसिले में विभिन्न आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश देकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इनसे घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों के घरों और कार्यालयों में भी जल्द इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहे तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!