रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने अंबिकापुर दौरे के दौरान खाद की कालाबाजारी को लेकर स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अधिकारी या कर्मचारी खाद माफियाओं को संरक्षण देते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार की नजर उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी है जो बड़े खाद माफिया को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. सरगुजा जिले विशेषकर अंबिकापुर में लंबे समय से कृषि विभाग के कुछ अधिकारियों पर खाद माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं. खाद की कालाबाजारी और अनियमित वितरण को लेकर किसान संगठन भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं. ऐसे में कृषि मंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदेश में DAP खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. किसानों द्वारा अब तक लगभग 50 प्रतिशत खाद का उठाव किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि मानसून में शुरुआती देरी के कारण किसानों में चिंता थी, लेकिन अब बारिश शुरू होने से स्थिति सामान्य हो रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक किसान को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो. साथ ही खाद की कालाबाजारी करने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation आंधी-बारिश में गई जान तो मिलेगा मुआवजा! हाईकोर्ट का बड़ा अहम फैसला…. 2 DSP सहित 13 असिस्टेंट कमांडेंट का ट्रांसफर, देखें लिस्ट…