धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के शंकरपुरा इलाके में एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को बेड के अंदर छिपा दिया और उसी के ऊपर बिस्तर लगाकर सो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात के बाद मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि महिला घर से लापता है और उसका पति परिवार के लोगों को संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस शंकरपुरा स्थित घर पहुंची और आरोपी से पूछताछ शुरू की।

तलाशी के दौरान पुलिस को बेड के अंदर संदेह हुआ। जब पेटी खोली गई तो उसमें 35 वर्षीय हिना खराड़ी का शव मिला। यह देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पति कमलेश खराड़ी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि शराब के नशे में उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव को बेड के अंदर छिपाकर रख दिया।

पुलिस के मुताबिक, दंपति के तीन बेटियां और एक बेटा हैं। घटना के समय घरेलू विवाद के कारण बच्चे अपनी बुआ के घर सोने चले गए थे, जिससे वे इस दर्दनाक वारदात के प्रत्यक्ष गवाह बनने से बच गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!