नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है।

सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा, बहस और कई अहम विधायी कार्य किए जाएंगे। मानसून सत्र में विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े विधेयकों, नीतियों और देश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संसद में विस्तृत विचार-विमर्श होने की संभावना है।

हंगामेदार होगा संसद का मानूसन सत्र

संसद के इस सत्र पर राजनीतिक दलों और विपक्ष की भी नजर रहेगी, क्योंकि कई राष्ट्रीय और आर्थिक मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। कांग्रेस ने कहा है कि संसद के मानसून सत्र में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, चीन और अमेरिका से जुड़े व्यापारिक मुद्दों, परिसीमन, एक राष्ट्र-एक चुनाव, भ्रष्टाचार के आरोपों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!