रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कर्मचारियों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। यह निर्णय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ देर रात हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया।

बैठक में मनरेगा कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी लंबित मांगों को विस्तार से सरकार के समक्ष रखा। कर्मचारियों ने सेवा संबंधी समस्याओं के जल्द समाधान और लंबित मांगों पर ठोस निर्णय लेने की मांग की।

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 15 दिनों के भीतर मांगों पर उचित कार्रवाई की दिशा में निर्णय लेगी।

सरकार के इस आश्वासन के बाद कर्मचारी संगठनों ने फिलहाल अपना चरणबद्ध आंदोलन स्थगित करने पर सहमति जताई। हालांकि कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समयसीमा के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन फिर से शुरू किया जा सकता है।

बैठक में बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मचारी और कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा के बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!