जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी के पास भारतमाला रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार बरेट (52) और संतु यादव (70) रोज की तरह रविवार सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर बलौदा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। Post Views: 146 Please Share With Your Friends Also Post navigation नशे में लड़खड़ाया दूल्हा तो दुल्हन ने लौटाई बारात: थप्पड़ मारकर तोड़ी शादी, SP ने किया सम्मानित… स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो, वायरल वीडियो पर शिक्षक-शिक्षिका निलंबित