रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन अलग-अलग जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी बीच धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम डूमरपाली में आकाशीय बिजली ने ऐसा कहर बरपाया कि राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालकों की मेहनत और आजीविका का बड़ा सहारा पलभर में खत्म हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पशुपालक परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को मौसम अचानक बदला और मगरलोड विकासखंड के ग्राम डूमरपाली में तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। राजस्थान से आए खानाबदोश पशुपालक गांव के पास डेरा डालकर अपने पशुओं के साथ ठहरे हुए थे। बारिश और खराब मौसम को देखते हुए पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें एक जगह इकट्ठा किया गया था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यही सावधानी इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगी। दहशत में लोगबारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर 39 भेड़ों और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। देखते ही देखते पशुपालकों के सामने उनकी रोजी-रोटी का सहारा खत्म हो गया घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी गई। Post Views: 46 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिना टेंडर मंत्री के करीबी को मिला करोड़ों का काम, कांग्रेस ने सरकार को घेरा