बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में किन्नर समुदाय के कुछ सदस्यों की कथित अशोभनीय हरकतों और यात्रियों से जबरन पैसे मांगने के आरोपों का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने इस विवाद को और गरमा दिया है। वीडियो में कुछ लोग ट्रेन के भीतर आपत्तिजनक तरीके से नृत्य करते और यात्रियों से पैसे मांगते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और समय की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई जानकारी के अनुसार किन्नर समुदाय के दो गुट—राजा किन्नर और रजिया किन्नर—के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो और अन्य सामग्री साझा कर रहे हैं, जिससे तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।बताया जा रहा है कि राजा किन्नर के समर्थक कोटा-पेंड्रा रोड रूट की ट्रेनों में सक्रिय हैं, जबकि रजिया किन्नर का गुट बिलासपुर, बिल्हा, रायपुर और रायगढ़ रूट की ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगता है। मारपीट के बाद बढ़ा विवाद सूत्रों के मुताबिक हाल ही में दोनों गुटों के बीच विवाद उस समय बढ़ गया जब राजा किन्नर के समर्थकों और रजिया किन्नर के चेलों के बीच मारपीट की घटना हुई। इसके बाद मामला और तूल पकड़ गया तथा दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। थाने तक पहुंचा मामला विवाद के बाद दोनों गुट तोरवा थाने पहुंच गए, जहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस वायरल वीडियो, मारपीट की घटना और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप की जांच कर रही है। यात्रियों ने लगाए बदसलूकी के आरोप कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया है कि ट्रेनों में पैसे नहीं देने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर भी यात्रियों और सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली एक किन्नर ने दावा किया है कि वीडियो पुराना है और हालिया विवाद के बाद उसे बदनाम करने की नीयत से दोबारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। उसने वीडियो को वर्तमान घटना से जोड़ने के आरोपों को खारिज किया है। Post Views: 29 Please Share With Your Friends Also Post navigation रतनपुर के बिकमा तालाब में मगरमच्छ, अंडों से निकले 6 बेबी क्रोकोडाइल