बलरामपुर। बलरामपुर जिले में 19 साल की लड़की के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल जा रही युवती को बाइक सवार युवकों ने सरेराह अगवा कर लिया। इसके बाद लड़की को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान युवकों ने भाई को बंधक बनाकर उसके सामने ही युवती के साथ गैंगरेप किया। इस घटना के दौरान आरोपियों ने अपने एक साथी को भी फोन कर मौके पर बुला लिया। औैर फिर उसने भी युवती के साथ रेप किया। जानकारी के मुताबिक गैंगरेप की ये वारदात वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बसंतपुर थाना क्षेत्र की युवती अपने फुफेरे भाई के साथ कोटराही जंगल से होकर गांव की ओर अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। इसी दौरान कोटराही जंगल में उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया और दोनों को धमकाते हुए पूछताछ करने लगे। इसके बाद युवक दोनों भाई-बहन को खींचकर जंगल में ले गए। जहां युवकों ने पहले लड़की के भाई के हाथ-पैर बांध दिए, फिर युवती केे साथ बंधक बने भाई के सामने ही दोनों युवकों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि इस वारदात के बाद दोनों युवकों ने फोन कर अपने एक अन्य साथी को मौके पर बुला लिया। तीसरे युवक ने भी युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके पर ही पीड़ित युवती और उसके भाई को छोड़कर भाग निकले। वारदात के बाद दोनों किसी तरह वाड्रफनगर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम हरकत में आई और आरोपी युवकों की तलाश शुरू की गयी। पुलिस ने इस वारदात में शामिल 3 युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों युवक कोटराही गांव के बताए गए हैं। Post Views: 143 Please Share With Your Friends Also Post navigation US-Iran शांति डील के बाद धड़ाम से गिरे कच्चे तेल के भाव, क्या भारत में पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से शरीर पर पड़ता है बुरा असर, इसे पीने का यह है सही वक्त