जगदलपुर। Medical College Dimrapal के मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में बीती रात एक दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ओडिशा से आई एक गर्भवती महिला ने ऑपरेशन के जरिए 5.09 किलो वजनी स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इतनी अधिक वजन वाले नवजात के जन्म से अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर भी हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार, ओडिशा के भन्सुली निवासी 25 वर्षीय बांसुडी को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। परिजनों ने पहले उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दोपहर करीब 3 बजे महिला को मेकाज में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। स्थिति को देखते हुए देर रात सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, जिसमें महिला ने 5 किलो से अधिक वजन वाले बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार, जन्म के समय बच्चा सामान्य रूप से स्वस्थ था, लेकिन सावधानी के तौर पर उसे 24 घंटे निगरानी के लिए नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में रखा गया है। वहीं, मां को भी पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती कर स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि नवजात की सभी आवश्यक जांचें की जा रही हैं ताकि किसी भी संभावित स्वास्थ्य जोखिम को समय रहते पहचाना जा सके। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मेकाज में संभवतः यह पहला मामला है जब 5 किलो से अधिक वजन का बच्चा जन्मा है। फिलहाल मां और बच्चा दोनों चिकित्सकीय निगरानी में हैं और स्थिति स्थिर बताई जा रही है। Post Views: 111 Please Share With Your Friends Also Post navigation कैश-ज्वेलरी छोड़ 25 लीटर पेट्रोल ले उड़ा, थाने से 50 मीटर दूर हुई वारदात फेसबुक पर प्यार! फिर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का खेल, अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी…