“भीषण गर्मी जल संकट और बिजली समस्याओं के बीच उम्मीद की किरण बनकर उभरे रजत प्रसाद खूटे विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला से बदली वार्ड की तस्वीर”

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा बालको नगर के वार्ड क्रमांक 40 के युवा पार्षद रजत प्रसाद खूटे अपने सक्रिय जनसंपर्क त्वरित समस्या समाधान और विकास के कार्यों के कारण क्षेत्र में विकास पुरुष के रूप में पहचान बना रहे हैं कोरबा जिले के सबसे युवा 28 वर्षीय पार्षद के रूप में निर्वाचित होने के बाद उन्होंने वार्ड वासियों की समस्याओं को केवल सुन ही नहीं बल्कि उनके समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाकर विकास की नई मिसाल प्रस्तुत की है।

भीषण गर्मी के दौर में जब क्षेत्रवासी बिजली कटौती खराब स्ट्रीट लाइट और पेयजल संकट से जूझ रहे थे तब पार्षद रजत खूंटे स्वयं तपन में सड़कों में निकाल कर घर-घर में पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेते रहे विद्युत भार बढ़ने से उत्पन्न परेशानियों के समाधान स्ट्रीट लाइटों के दुरूस्तीकारण तथा टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित देखकर उन्होंने लोगों को राहत पहुंचाई रात दिन किए गए उनके अथक प्रयासों ने आम जन के मन में आशा और विश्वास का संचार किया।

पार्षद बनने के बाद रजत प्रसाद खूटे ने घर-घर पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं को चिन्हित किया और विकास कार्यों की ठोस कार्य योजना तैयार की। परिणाम स्वरूप वार्ड में करोड़ों रूपों के विकास कार्यों का सिलसिला शुरू हुआ संतोषी नगर मंदिर के पास 5 लाख रुपए की लागत से आरसीसी सड़क एवं नाली निर्माण, महामाया मंदिर के समीप 7 लख रुपए की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण, बरगद चौक से मिडिल स्कूल तक नाली निर्माण, संतोष यादव के घर के आगे ₹ चार की लागत से नाली निर्माण, स्कूल बाउंड्री वॉल निर्माण पर 25 लख रुपए की स्वीकृति, पाड़ीमार स्कूल से बस्ती मार्ग तक सड़क एवं नाली निर्माण, यादव मोहल्ला में 10 लख रुपए की लागत से आईसीसी सड़क और नाली निर्माण, इंदिरा मार्केट क्षेत्र में सड़क नाली निर्माण तथा शहीद वीर नारायण सिंह स्कूल के पास कन्वेंशन हाल निर्माण जैसी अनेक कार्यो ने बाढ़ की तस्वीर बदलना शुरू कर दी है।

वार्ड की गलियों में नई स्ट्रीट लाइटों की रोशनी पहुंचने से जहां सुरक्षा और सुविधा बढ़ी है, वहीं सड़क और नाली निर्माण कार्यों से नागरिकों को वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत दिलाई है, विकास कि इस रफ्तार ने वार्ड वासियों के भीतर नया आत्मविश्वास जगाया है।

क्षेत्र के नागरिकों का मानना है कि युवा पार्षद की दूरदर्शी सोच और जमीनी कार्यशाली आने वाले समय में वार्ड को विकास के आयाम प्रदान करेगी। लोग उन्हें साधुवाद देते हुए उम्मीद जता रहे हैं कि वह जन सेवा और विकास के इसी संकल्प के साथ बढ़ते रहेंगे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!