बिलासपुर। पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक निलेश पाण्डेय की कार्यालय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर में की गई संबद्धता समाप्त कर दी गई है, थाना रतनपुर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक उमेश साहू को थाना अजा-जाक से स्थानांतरित कर थाना सकरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह निरीक्षक विजय चौधरी को थाना सकरी से एसपी आफिस बिलासपुर में पदस्थ रखा गया है। निरीक्षक राजश्री दामू को थाना कोनी से हटाकर कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर में किया गया है। आदेश के मुताबिक रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक अवनीश पासवान को थाना तखतपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक विवेक पाण्डेय को थाना तखतपुर से थाना कोनी भेजा गया है। इसके अलावा रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक उत्तम कुमार साहू को थाना अजाक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग द्वारा जारी इस प्रशासनिक आदेश को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा विभागीय कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने नए कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। Post Views: 124 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: ‘ढाई-ढाई’ फॉर्मूले पर फिर गरमाई सियासत, बाबा को लेकर BJP के आरोपों पर भूपेश का पलटवार छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल पर सरकार का नया आदेश, अब पैसे देने के बाद भी ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, पेट्रोल पंपों को सख्त निर्देश जारी