उदयपुर/सरगुजा। महिला एवं बाल विकास विभाग, उदयपुर सरगुजा एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर उदयपुर-1 का पहला ECCE मेला सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र, बाजारपारा में संपन्न हुआ, जिसमें सेक्टर सुपरवाइजर सोनम सोनी ने कार्यकर्ताओं को ECCE के महत्व के बारे में बताया और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की रिसोर्स पर्सन विनीता परिडा योजना एवं तैयारी में सक्रिय रहीं; सुचारू संचालन हेतु प्रत्येक स्टॉल पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुविधा प्रदाता नियुक्त किया गया जिन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं, समुदाय के 21 सदस्यों और 38 बच्चों को दिमागी कसरत, भाषा की दुनिया, कला कोना, खेल की दुनिया व सामाजिक-भावनात्मक विकास जैसी गतिविधियां करवाईं तथा आदर्श आंगनबाड़ी सेट-अप का प्रदर्शन किया; कुल 94 प्रतिभागियों की उपस्थिति वाले इस मेले से समुदाय को आंगनबाड़ी गतिविधियों की स्पष्ट समझ मिली और बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया। Post Views: 135 Please Share With Your Friends Also Post navigation तेंदूपत्ता अग्निकांड पर गिरी गाज! वन मंत्री ने DFO को हटाया CG- विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों पर होगा डेवलपमेंट, अनुपयोगी सरकारी जमीनों के कायाकल्प की तैयारी, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक