धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। रात्रि गश्त पर निकले पुलिस जवानों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार जवान करीब 200 मीटर तक घसीटते चले गए।

घटना शहर के सिहावा चौक के पास की बताई जा रही है। हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पुलिस जवान देर रात नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय जवानों को काफी दूर तक घसीटता रहा, जिससे हादसा और भी दर्दनाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथी जवानों और अधिकारियों ने दिवंगत प्रधान आरक्षक विजय बैरागी को श्रद्धांजलि दी।

वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस की कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!