रायपुर। राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और पैसों के लेन-देन को लेकर एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। मृतक जहरूराम साहू ग्राम चपरीद के पूर्व सरपंच रह चुके थे। पुलिस ने आरोपी बेटे युवराज साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 10 मई की दोपहर ग्राम चपरीद के मास्टर चौरा के पास जहरूराम साहू कुछ लोगों के साथ बैठे थे। इसी दौरान उनका बेटा युवराज साहू साइकिल से वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने बीयर की खाली बोतल से पिता के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद उसने साइकिल उठाकर भी पिता पर पटक दी।

हमले में गंभीर रूप से घायल जहरूराम साहू को आरंग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पूछताछ में आरोपी युवराज साहू ने बताया कि पिता के साथ लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में पिता ने जमीन बेची थी और हिस्से की मांग को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवराज साहू आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। मामले में आरंग थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!