रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम डैम किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती की निर्वस्त्र अवस्था में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही मिलते पूंजी पथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए रवाना किया।

जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोगों ने तुमीडीह डैम के किनारे युवती का शव देखा जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है। युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं, वहीं सिर को पत्थर से कुचलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद युवती की पहचान छिपाने की कोशिश की गई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रायगढ़ सहित आसपास के जिले के सभी थानों में युवती की तस्वीर भेजकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!