CBSE Board 12th Result 2026 : CBSE 12वीं के छात्रों का इंतजार अब ख़त्म हो गया है, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र अब CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

इस साल लगभग 16.8 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें करीब 15 लाख छात्र एग्जाम में पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा। पिछले साल यह आंकड़ा 88.39% था। इस साल करीब 3.19% की गिरावट दर्ज की गई।

UMANG ऐप से एक सेकंड में मिलेगा रिजल्ट

UMANG ऐप ओपन कर लॉगिन करें।
सर्च बॉक्स में CBSE Service खोजें।
“Class 12 Result” ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपनी डिटेल भरते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

छात्र DigiLocker से भी ऐसे चेक कर सकते है अपना रिजल्ट

  • छात्र DigiLocker ऐप या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • Education सेक्शन में जाकर CBSE का विकल्प चुनें।
  • फिर “Class 12 Marksheet” पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!