बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में 5 साल और 6 साल के दो बच्चे नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी होती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को पानी से बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद बच्चों के परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।सूचना मिलते ही सामरी पाठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। Post Views: 187 Please Share With Your Friends Also Post navigation तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय को कुचला, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का खेल उजागर, प्रधान पाठक सस्पेंड, जांच में खुली बड़ी साजिश