सरगुजा। सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने दो अन्य सहेलियों के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में 6 बाइक में सवार करीब 12 युवकों ने उन्हे घेर लिया। इस दौरान दो लड़कियां मौके से भाग निकलीं, जबकि दो नाबालिगों को आरोपियों ने पकड़ लिया और उनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। आरोप है कि इस पूरी वारदात के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने अपराध दर्ज करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शिकायत के बाद पुलिस ने इस घटना पर 24 घंटे देरी से अपराध दर्ज किया जा सका। जानकारी के मुताबिक ये घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल की रात गांव में रहने वाली चार सहेलियां शाम करीब 7 बजे शादी में शामिल होने गई थीं और रात करीब 10 बजे वापस अपने घर लौट रही थीं। घर लौटने के दौरान रास्त में हाईस्कूल के पास बाइक सवार 12 आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों की छेड़छाड़ से तंग आकर एक लड़की मौके से भाग गई, जबकि तीन नाबालिग लड़कियों को युवकों ने पकड़ लिया। इनमें से एक नाबालिग को बाइक से खेत में ले जाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास तीन आरोपियों ने दुष्कर्म किया। घटना के दौरान एक 13 वर्षीय लड़की बाइक से कूदकर भाग निकली। आरोपियों ने उसका करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते बच निकलने में सफल रही। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित नाबालिग देर रात अपने घर पहुंची और इस घटना की जानकारी दी। दूसरे दिन 25 अप्रैल को पीड़ित लड़कियां अपने परिजन के इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। आरोप है कि थाने में शिकायत के तुरंत बाद न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही मेडिकल जांच कराई गई। इस पूरे मामले पर जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने तत्काल न तो एफआईआर दर्ज की और न ही एमएलसी कराया। पुलिस ने सिर्फ एक लड़की के साथ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की, जबकि दूसरी लड़की के साथ हुए गैंगरेप की घटना पर पुलिस ने अपराध दर्ज ही नहीं किया है।उन्होने इस मामले में उदासीनता बरतने वाले सीतापुर थाना के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने एक पीड़िता की रिपोर्ट पर चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। अंबिकापुर के एएसपी अमोलक सिंह ने पुष्टि की है कि इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस संवेदनशीलता के साथ जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। उन्होने बताया कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी। Post Views: 49 Please Share With Your Friends Also Post navigation सब इंजीनियर भर्ती 2026 आवेदन शुरू, 5 जुलाई को परीक्षा… फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: मरीज की जान बचाने सैंकड़ों फीट की ऊंचाई से जमीन पर उतरा प्लेन, कोलकाता-पुणे फ्लाईट ने मेडिकल इमरजेंसी को लेकर…