बलरामपुर। सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब दो शिक्षिका एक स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। 24 घंटे के भीतर सड़क हादसे में शिक्षक की ये दूसरी मौत है। आज छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। वाड्रफनगर–रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना में स्कूटी सवार दो शिक्षिकाएं तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं अपने विद्यालय करमडीहा स्कूल के लिए रोज की तरह स्कूटी से निकली थीं। जैसे ही वे मुख्य मार्ग पर पहुंचीं, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़ीं और एक शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घायल शिक्षिका की पहचान रजनी केवट के रूप में हुई है, जो उसी स्कूल में पदस्थ हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगाई और पुलिस को सूचना दी।

घायल शिक्षिका की हालत गंभीर

घटना के बाद घायल रजनी केवट को तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया। सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

लोरमी में शिक्षक की हुई थी मौत

इससे पहले शुक्रवार को लोरमी जिले में शिक्षक की मौत हो गयी थी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!