दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा. जहां भारी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा और संबंधित सामग्री बरामद की गई. जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे 13 मजदूर काम करते हुए मिले हैं. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फैक्ट्री से पैकिंग मैटेरियल, तैयार माल और मशीनरी जब्त कर ली है. फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े संचालकों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है. Post Views: 123 Please Share With Your Friends Also Post navigation आंगनबाड़ी का समय बदला: मंत्री ने दिया समय में बदलाव का आदेश, जानिये अब कितने बजे से कितने बजे तक होगी संचालित कोयला खनन के दौरान मिट्टी धंसने से ग्रामीण की मौत, 70-80 फीट गहरे गड्ढों में चल रहा था खतरनाक उत्खनन, प्रशासन पर उठे सवाल…