रायपुर। राजधानी रायपुर में विपणन संघ के कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्की अपनों ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि पत्नी और बेटियों ने रील देखने के विवाद में वीरेंद्र की बेरहमी से हत्या की थी। इतना ही नहीं महिला ने मौत को हादसा बताकर अनुकंपा नौकरी भी प्राप्त की थी। डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला। पुलिस ने इस वारदात के दोनों आरोपियों मृतक की 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती गोस्वामी, 19 वर्षीय बेटी तनिया भारती गोस्वामी और एक नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार किया है। वीरेंद्र विपणन संघ में चपरासी था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने बताया कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे जब बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी, पिता ने मना किया। इस पर दोनों में बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई। नाराज पत्नी और बेटियों ने मिलकर लकड़ी के बैट और ईंट से वीरेंद्र के सिर पर हमला किया। लोगों को गुमराह करने के लिए यह कहानी बनाई गई कि वीरेंद्र बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गया था, जिसे इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। Post Views: 58 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश, कुछ इलाकों में हीटवेव का अलर्ट CG BREAKING: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे शिक्षण कार्य