SSC Vacancy 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज-14 भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 3003 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 तय की गई है, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई है। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 11 से 13 मई तक का समय मिलेगा। कितनी चाहिए योग्यता इस भर्ती में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास उम्मीदवार मैट्रिक लेवल, 12वीं पास इंटरमीडिएट लेवल और ग्रेजुएट उम्मीदवार ग्रेजुएशन लेवल के पदों के लिए पात्र हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सामान्यतः 25 से 30 वर्ष के बीच है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। वैकेंसी का वर्गवार विवरण कुल 3003 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 1534, ओबीसी के लिए 667, एससी के लिए 346, ईडब्ल्यूएस के लिए 271 और एसटी के लिए 185 पद निर्धारित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया कैसे होगी उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसके बाद कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट लिया जाएगा। तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट किया जाएगा (यदि आवश्यक हुआ)। आवेदन शुल्क और भुगतान तरीका सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से किया जा सकता है। सैलरी और सुविधाएं चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। पे लेवल 1 से 7 के तहत लगभग ₹5,200 से ₹34,800 तक बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा HRA, DA और TA जैसे भत्ते भी मिलेंगे। ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “Selection Post Phase 14 Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें। Post Views: 21 Please Share With Your Friends Also Post navigation NIC Recruitment 2026: साइंटिस्ट-बी के 243 पदों पर निकली सीधी भर्ती, गेट स्कोरकार्ड वाले युवाओं के पास सुनहरा मौका