नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डिजिटल इंडिया की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे नागरिकों को कई सुविधाएं मिली हैं। हालांकि, इसके साथ ही बच्चों और युवाओं के लिए एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों ने लोकसभा में सरकार से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर देश भर में प्रतिबंध लगाने की मांग की। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सोशल मीडिया के उपयोग के कारण बच्चों में तनाव और अवसाद बढ़ रहा है तथा उनमें पारिवारिक संबंधों को लेकर अंतदृष्टि और सामाजिक सहभागिता की कमी देखने को मिल रही है। काव्या ने कहा कि बच्चों के मन पर सोशल मीडिया ऐप हावी हो गए हैं जो उन्हें गलत दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “16 साल से कम उम्र के दो बच्चों की मां होने के नाते मैं केंद्र सरकार से सोशल मीडिया पर देश भर में प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करती हूं। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में ये प्रतिबंध लागू किये गए हैं, इसलिए केंद्र सरकार इस विषय पर गौर करे। भाजपा के आनंद कुमार ने कहा कम आयु में बच्चे सही-गलत के बीच भेद नहीं कर पाते, जिस कारण वे भ्रामक सूचनाओं और डीपफेक सामग्री, ‘साइबर बुलिंग’ और अनुचित सामग्री के प्रभाव में आ जाते हैं। उन्होंने कहा की सरकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश लाने पर गंभीरता से विचार करे। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation 1 अप्रैल से बदले PAN नियम: 10 लाख से ज्यादा बैंक ट्रांजैक्शन, प्रॉपर्टी और गाड़ी खरीद पर सख्ती बढ़ी