यूपी। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2759 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा संबंधी विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 18 जून तय की गई है।

आवेदन के लिए योग्यता

  • भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने यूपी पीईटी (UP PET 2025) में भाग लिया हो।
  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन डिग्री या कृषि में स्नातक उपाधि के समकक्ष- बीएससी (आनर्स) कृषि, बीएससी उद्यान/ बीएससी (आनर्स) उद्यान, बीएससी फॉरेस्ट्री/ बीएससी (आनर्स) फॉरेस्ट्री, बीटेक (कृषि अभियंत्रण), कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी (गृह विज्ञान)/ कम्युनिटी साइंस में चार वर्षीय डिग्री प्राप्त की हो।
  • आवेदन के लिए उम्मीदवार ने 1 जुलाई को 21 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इन लोगों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा
मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी उनके पीईटी 2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी। पीईटी 2025 के वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अथवा ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वालों को शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

दो घंटे में 100 प्रश्न करने होंगे हल
परीक्षा के दौरान 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें दो घंटे में हल करना होगा। प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक का प्रावधान भी किया गया है। परीक्षा में फसल विज्ञान, जैव तकनीकी, पादप प्रजनन, क्रॉप फिजियोलॉजी, मृदा एवं जल प्रबंधन, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामायिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान, उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!