नई दिल्ली। 27 मार्च को रामनवमी के दिन देशभर में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 रुपये घटकर 1,44,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह मुंबई, कोलकाता और रायपुर में भी कीमतें 10 रुपये कम होकर 1,44,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गईं। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1.08 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,384.38 डॉलर प्रति औंस है। अलग-अलग कैरेट के ताजा रेटअगर अलग-अलग कैरेट की बात करें तो गुडरिटर्न के अनुसार, दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,32,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव करीब 1,08,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने की कीमतें अन्य शहरों की तुलना में अधिक हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेटे सोने की कीमत 1,11,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। इससे साफ है कि अलग-अलग शहरों में मांग और टैक्स के कारण दामों में अंतर देखने को मिल रहा है। प्रमुख शहरों में सोने की स्थितिदेश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में समान रुझान देखने को मिला। कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं अहमदाबाद और भोपाल में यह 1,44,590 रुपये तक दर्ज किया गया। लखनऊ और चंडीगढ़ में कीमतें दिल्ली के बराबर बनी हुई हैं, जिससे पूरे देश में लगभग एक जैसा ट्रेंड दिखाई दे रहा है। गिरावट के पीछे की बड़ी वजहसोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई अहम कारण हैं। सबसे बड़ा कारण फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें हैं। पहले बाजार को उम्मीद थी कि इस साल दरों में कटौती होगी, लेकिन अब ऐसा कम लगता है। ऊंची ब्याज दरों के कारण सोने जैसे निवेश, जिन पर ब्याज नहीं मिलता, कम आकर्षक हो जाते हैं। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता भी सोने के दाम पर दबाव बना रही है। चांदी की कीमत में भी गिरावटसोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है। 27 मार्च की सुबह चांदी 100 रुपये गिरकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 67.71 डॉलर प्रति औंस है। हालांकि, इस साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर चुकी थी। ऐसे में हाल की गिरावट के बावजूद लंबे समय में इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना बनी हुई है। Post Views: 36 Please Share With Your Friends Also Post navigation आज रामलला का अद्भुत श्रृंगार 12 बजते ही गूंजेगा ‘भये प्रगट कृपाला’, पहली बार पहनेंगे ये खास पीताम्बरी…