रायपुर। LPG संकट और अफवाहों के बीच भारत के लिए बड़ी राहत वाली खबर आ गई है। ‘जग वसंत’ नाम का जहाज सीधे Kandla Port पहुंच चुका है, जो Strait of Hormuz के रास्ते होकर आया है। इस जहाज में करीब 42 हजार मीट्रिक टन LPG गैस है, जिससे देश में सप्लाई को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है। खास बात ये है कि होर्मुज रूट से गुजरने के लिए सीमित देशों को ही अनुमति मिल रही है, और भारत उनमें शामिल है, यानी ये डील अपने आप में बड़ी बात है। पिछले कुछ दिनों से LPG और पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरों ने लोगों को परेशान कर रखा था। पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई थी, लोग स्टॉक करने लगे थे। लेकिन अब इस खेप के पहुंचने से हालात थोड़े संभलते दिख रहे हैं। इससे पहले MT Shivalik और MT Nanda Devi भी LPG लेकर भारत पहुंचे थे, लेकिन खपत के मुकाबले सप्लाई कम थी। अब ‘जग वसंत’ के आने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल… ये नई खेप जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। Post Views: 24 Please Share With Your Friends Also Post navigation रायपुर में दो IPL : IPL 2026 का नया शेड्यूल जारी, रायपुर में 10 और 13 मई को दो हाई-वोल्टेज मुकाबले एक दूल्हा, दो दुल्हन, एक ही मंडप में लिए सात फेरे