नई दिल्ली। देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 23 मार्च की सुबह भी सोना सस्ता हुआ है, जिससे बाजार में हलचल बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में करीब 10-10 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल दिल्ली में 18 कैरेट सोना लगभग 1.09 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना करीब 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दिल्ली में 18 कैरेट सोने की आज की कीमत रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार) मात्रा (ग्राम)आज की कीमत (₹)कल की कीमत (₹)बदलाव (₹)1 ग्राम₹10,962₹10,963-₹18 ग्राम₹87,696₹87,704-₹810 ग्राम₹1,09,620₹1,09,630-₹10100 ग्राम₹10,96,200₹10,96,300-₹100 बड़े शहरों में आज के ताजा रेट (Gold Rate Today) देश के अन्य शहरों में भी में समान रुझान देखा गया। मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,45,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में यह कीमत थोड़ी अधिक यानी करीब 1,48,570 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम भी अलग-अलग शहरों में मामूली अंतर के साथ कारोबार कर रहे हैं, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड गिरावट का ही है। भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (रुपये में) शहर18 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)दिल्ली₹1,09,620₹1,33,940₹1,46,110मुंबई₹1,09,470₹1,33,790₹1,45,960अहमदाबाद₹1,09,520₹1,33,840₹1,46,010चेन्नई₹1,13,590₹1,36,190₹1,48,570कोलकाता₹1,09,470₹1,33,790₹1,45,960हैदराबाद₹1,09,470₹1,33,790₹1,45,960जयपुर₹1,09,620₹1,33,940₹1,46,110भोपाल₹1,09,520₹1,33,840₹1,46,010रायपुर₹1,09,470₹1,33,790₹1,45,960चंडीगढ़₹1,09,620₹1,33,940₹1,46,110 एक हफ्ते में बड़ी गिरावट अगर पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना करीब 13,690 रुपये सस्ता हो चुका है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में लगभग 12,550 रुपये की कमी आई है। इससे पहले 20 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 650 रुपये टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। यह गिरावट निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम) दिनांक24 कैरेट (₹)बदलाव22 कैरेट (₹)बदलाव23 मार्च 2026₹14,611-1₹13,394-122 मार्च 2026₹14,6120₹13,395021 मार्च 2026₹14,612-294₹13,395-27520 मार्च 2026₹14,906-137₹13,670-12019 मार्च 2026₹15,043-714₹13,790-65518 मार्च 2026₹15,757-66₹14,445-6017 मार्च 2026₹15,82366₹14,5056016 मार्च 2026₹15,757-224₹14,445-20515 मार्च 2026₹15,9810₹14,650014 मार्च 2026₹15,981-103₹14,650-95 गिरावट के पीछे क्या हैं कारण विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक और आर्थिक कारण हैं। बढ़ती महंगाई की चिंता, केंद्रीय बैंकों की सख्त ब्याज दर नीतियां और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इसका मुख्य कारण हैं। इसके अलावा डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने भी सोने पर दबाव बनाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव करीब 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। चांदी की कीमत और वैश्विक असर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। 23 मार्च को चांदी करीब 100 रुपये सस्ती होकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक सप्ताह में इसमें लगभग 30,000 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि इससे पहले कीमतों में तेजी भी देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव लगभग 72.18 डॉलर प्रति औंस है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद कीमती धातुओं की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है। Post Views: 8 Please Share With Your Friends Also Post navigation विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट