रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टेंट व्यवसायी ने EOW- ACB का धौंस दिखाकर PWD के रिटायर्ड अधिकारी से नौ लाख रुपए ठगी मामले में राखी थाने की पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का जगदलपुर में टेंट का व्यवसाय है और आरोपी की बड़े नेताओं के साथ भी मित्रता है बताया जा रहा है पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र चौहान खुद को उच्च अधिकारियों का करीबी बताकर लोगों को झांसे में लेता था और सरकारी जांच या कार्रवाई से बचाने का भरोसा दिलाकर पैसे ऐंठता था। आरोपी ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी को यह विश्वास दिलाया कि उसके खिलाफ एसीबी की कार्रवाई होने वाली है। वह अपने संपर्कों के जरिए उसे बचा सकता है और पीड़ित से लाखों रुपये की मांग की और रकम हासिल कर ली। बाद में जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। परिचय का दुरुपयोग कर ठगी किये जाने के तथ्य पाये जाने पर थाना राखी में धारा 319, 204, 308(2), 351(2) BNS एवं 66-D आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में आरोपी के कुछ करीबी और सहयोगी भी शामिल हो सकते हैं, जिन पर नजर रखी जा रही है। सर्विलांस के जरिए उनके गतिविधियों की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। इस घटना ने एक बार फिर यह उजागर किया है कि किस तरह कुछ लोग सरकारी एजेंसियों के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित थाने में दें। Post Views: 25 Please Share With Your Friends Also Post navigation वंदे भारत के सेकंड एसी में हाईटेक गांजा तस्करी का खेल बेनकाब, 12 लाख रूपये के गांजे के साथ दो लड़कियां गिरफ्तार प्रतियोगिता के बहाने छात्रा को होटल ले गया PTI शिक्षक, फिर हवस मिटाने की करने लगा कोशिश, मदद मांगने पर मैनेजर ने दी ऐसी धमकी…