नई दिल्ली। देश में आज सोने की कीमतों (Gold Rates) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 16 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट का भाव 10 रुपये घटकर 1,19,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मुंबई में भी 18 कैरेट सोना 10 रुपये गिरकर 1,19,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 3,990 रुपये सस्ता हो चुका है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में भी लगभग 3,650 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

शुक्रवार को आई थी बड़ी गिरावट
पिछले सप्ताह शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने की कीमत (Gold Price) में तेज गिरावट देखने को मिली थी। दिल्ली के बाजार में सोना करीब 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
देश के कई बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,46,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,19,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,340 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,19,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,61,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

गिरावट की मुख्य वजह
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। मजबूत डॉलर और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ऊर्जा बाजार में अस्थिरता ने भी बाजार पर असर डाला है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है, जिससे केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति बनाए रखनी पड़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना लगभग 4,986 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Price) में भी गिरावट जारी है। 16 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले एक सप्ताह में चांदी लगभग 10,000 रुपये सस्ती हो चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,000 रुपये या करीब 3.97 प्रतिशत गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव करीब 80 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!