नई दिल्ली। खाड़ी देशों में इन दिनो युद्ध जैसे हालत बने हुए हैं। इजराइल और यूएस की ओर से कई मध्य पूर्व के कई देशों पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में CBSE ने मिडिल ईस्ट के कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को अस्थायी रूप से स्थगित कर दी है। बता दें कि सीबीएसई ने ये फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब और UAE के लिए लिया है। बोर्ड के इस फैसले का उद्देश्य वहां पढ़े रहे छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस संबंध में सीबीएसई ने एक अधिसूचना भी जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 12 मार्च 2026 से शुरू होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। बोर्ड ने यह भी कहा कि इन देशों में होने वाली परीक्षाओं को 16 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। अब नई तिथि की घोषणाओं के बाद परीक्षाएं की जाएंगी। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसलाबोर्ड ने कक्षा 12 के सभी छात्रों को सलाह दी है कि वो अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और बोर्ड की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें। ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी उन्हें समय पर मिल सके। सीबीएसई का यह फैसला मध्य पूर्व के इन देशों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया गया है ताकि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखा जा सके। Post Views: 146 Please Share With Your Friends Also Post navigation लिवर को प्राकृतिक तरीके से करें डिटॉक्स- सुबह खाली पेट गाजर के जूस में मिलाकर पी लें ये 3 चीजें देशभर की बड़ी रेस्टोरेंट चेन पर आयकर विभाग का बड़ा सर्च ऑपरेशन