नई दिल्ली। इस समय देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से किसानों को 2000 रुपये की अगली किस्त का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक यह राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है।

अब क्या स्थिति है?
पहले यह खबर आई थी कि फरवरी के अंत तक अगली किस्त जारी की जाएगी। इसके बाद, किसानों को यह आश्वासन दिया गया था कि होली से पहले राशि उनके खातों में आ सकती है। लेकिन फरवरी खत्म हो गया और होली भी बीत गई, लेकिन किस्त जारी नहीं की गई। अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि अगली किस्त कब दी जाएगी।

पीएम किसान की किस्त कब आएगी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के दौरे पर होंगे और इस दौरान 22वीं किस्त जारी करने का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे किसानों को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

e-KYC और पात्रता की जांच जरूरी
कुछ किसानों को अगली किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है यदि उन्होंने अभी तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है या अपनी किसान आईडी को पोर्टल से लिंक नहीं किया है। इसके अलावा, जिन परिवारों में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है, आयकर दाता है या 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन प्राप्त करता है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द अपनी e-KYC पूरी करें और अपनी पात्रता चेक करें।

कैसे जांचें पात्रता?
किसान अपनी पात्रता की जांच के लिए PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और Beneficiary List सेक्शन में राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर अपनी स्थिति देख सकते हैं। इसके अलावा, किसान ‘Kisan eMitra’ चैटबॉट की मदद से भी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!