बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास पति-पत्नी के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतक जोड़ा चाटीडीह इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को अभी महज एक साल ही हुआ था। शनिवार को स्थानीय लोगों ने राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पेड़ पर दोनों के शवों को फंदे से लटका देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। Post Views: 31 Please Share With Your Friends Also Post navigation सुरक्षा के कड़े इंतजाम! चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, शहर के 50 चौंक-चौराहों पर बनाए गए चेकिंग पॉइंट… दुष्कर्म में नाकाम रहने पर महिला की गला घोंटकर हत्या; शर्ट का टूटा बटन बना सबूत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा