रायपुर। देश भर में होली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाएगा। देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी होली मनाने की तैयारियां हो चुकी हैं। आज सोमवार 02 मार्च को होलिका दहन होगा और 4 मार्च को होली खेली जाएगी। 03 मार्च मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण होली नहीं खेली जाएगी। एक तरफ जहां लोगों ने होली मनाने की तैयारी कर ली है, तो वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। राजधानी में तैनात रहेगा पुलिस बलअब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस ने होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। होली के त्योहार पर पूरे रायपुर शहर में 700 से ज्यादा पुलिस बल तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं पुलिस की टीम पूरे रायपुर शहर में ड्रोन से निगरानी करेगी। इसके साथ ही होली के त्योहार में हुड़दंग करने वालों के लिए भी पुलिस ने ख़ास तैयारी की है। हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए रायपुर पुलिस क्विक रिस्पांस टीम गठित की है। हुड़दंग होने पर क्विक रिस्पांस टीम तत्काल प्रभाव से एक्शन लेगी। 50 चौंक-चौराहो पर बनाए गए फिक्स चेकिंग पॉइंटइसके साथ रायपुर के 50 चौंक-चौराहो पर फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। इतना ही नहीं रायपुर के सभी DCP और ACP थाना प्रभारियों के साथ पेट्रोलिंग करेंगे और राजधानी में शांति व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। राजधानी रायपुर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक, तेलीबांधा चौक समेत प्रमुख चौक-चौराहों में चेकिंग होगी और हुड़दंग मचाने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 24 Please Share With Your Friends Also Post navigation टहलने निकली महिला डॉक्टर के गले से सोने की चेन झपटी, FIR दर्ज एक साल पहले लिए थे फेरे, अब पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश; सुसाइड या कुछ और?