रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अज्ञात उपद्रवियों ने कारों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की आशंका जताई है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद विनोद कश्यप ने इसे पुलिस की गंभीर लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्यकर्ताओं से डीडीनगर थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया गया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। Post Views: 220 Please Share With Your Friends Also Post navigation भाई-बहन और जिस्म का सौदाः स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 लोग हिरासत में… नई पेंशन व्यवस्था लागू: राज्य सरकार ने जारी की नई गाईडलाइन, कर्मचारियों को NPS या UPS चुनना अनिवार्य