जगदलपुर। शहर में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जगदलपुर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार में एक युवक का शव बरामद हुआ। सुबह के समय राहगीरों की नजर कार के अंदर अचेत अवस्था में पड़े युवक पर पड़ी। संदेह होने पर तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कार का दरवाजा खुलवाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस जांच में मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभाराम देहारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ (सब डिविजनल ऑफिसर) के पद पर कार्यरत थे। इस खबर के सामने आते ही शासकीय कर्मचारियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक शुक्रवार रात से ही कार में मौजूद था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति और कार के भीतर की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे प्रथम दृष्टया संदिग्ध नहीं मान रही है। Post Views: 101 Please Share With Your Friends Also Post navigation नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप चरित्र शंका के चलते पति ने मचाया कोहराम, मां और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला…