रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा भर्ती परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित होगी। आयोग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। ड्रेस कोड में सख्ती अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनकर आना होगा। काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। कार्गो पैंट और डिजाइनर परिधान मान्य नहीं होंगे, हालांकि साधारण जींस या सामान्य पैंट पहनने की अनुमति रहेगी। महिलाओं के लिए निर्देश आधी बांह की सलवार-कुर्ती या साड़ी के साथ आधी बांह का ब्लाउज किसी प्रकार के आभूषण की अनुमति नहीं विवाहित महिलाओं को केवल एक नोज पिन और मंगलसूत्र पहनने की छूट जूते-चप्पल पर भी नियम मोटे सोल या हाई हील वाले जूते प्रतिबंधित रहेंगे। केवल पतले सोल वाली चप्पल या स्लीपर पहनकर ही प्रवेश मिलेगा। साथ क्या ले जा सकेंगे प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट मूल फोटो पहचान पत्र (वोटर आईडी/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन/आधार) लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल काला या नीला बॉल पेन फोटो स्पष्ट नहीं होने पर दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य होंगे। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित मोबाइल, स्मार्टवॉच, घड़ी, कैलकुलेटर, लॉग टेबल या किसी भी संचार उपकरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए प्रावधान सहलेखक की अनुमति वाले अभ्यर्थियों को जिला कार्यालय का स्वीकृति पत्र साथ रखना होगा। विशेष जूते या उपकरण मेडिकल जांच के बाद ही मान्य होंगे। समय संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य परीक्षा से 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर परीक्षा खत्म होने तक बाहर जाने की अनुमति नहीं 238 पदों के लिए होगी भर्ती आयोग ने 26 फरवरी 2025 को विज्ञापन जारी कर 238 पदों पर भर्ती निकाली थी। ऑनलाइन आवेदन 1 से 30 दिसंबर तक लिए गए थे। आयोग ने अभ्यर्थियों से सभी नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में सहयोग की अपील की है। Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! होली से पहले करोड़ों रुपए सीधे खाते में हुए ट्रांसफर, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस