रायपुर। तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने और 100 गुना करने का झांसा दिया गया। फिर ठक्कर बापा वार्ड के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। कथित तांत्रिकों ने अनुष्ठान कर नकली नोटों से भरा झोला थमा दिया। असली पैसों को लेकर भाग गए।

पीड़ित पार्षद रुस्तम कुर्रे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल भारती निवासी सुपेला भिलाई और मयंक दास निवासी रिसाली भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक अपाचे बाइक, एक मोबाइल और 3.5 लाख रुपए जब्त किया गया है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, गुढ़ियारी निवासी रुस्तम कुर्रे की मुलाकात एक साल पहले भिलाई के सुपेला में राहुल भारती से हुई थी। राहुल ने काम की तलाश में उनसे संपर्क बढ़ाया और लगातार फोन करता रहा। 4 फरवरी 2026 से राहुल ने उन्हें यह कहकर झांसे में लिया कि, उसके संपर्क में तांत्रिक मयंक दास है, जो तंत्र-मंत्र से पैसों को 100 गुना कर सकता है।

रूस्तम कुर्रे ने बताया कि, 6 फरवरी की शाम करीब 7 बजे राहुल भारती अपने साथी मयंक दास के साथ उसके कार्यालय मंगल बाजार गुढ़ियारी पहुंचा। वहां पूजा-पाठ की तैयारी कराई गई। पूजा के दौरान मयंक दास ने कैश मांगा। जिस पर उन्होंने 500 रुपए के 7 बंडलों में कुल 3 लाख 50 हजार रुपए दिए।बीजेपी पार्षद की शिकायत के 4 घंटे बाद पुलिस ने दो संदेहियों को पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपी राहुल भारती निवासी सुपेला भिलाई और मयंक दास निवासी रिसाली भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे 3.5 लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!