मुंबई। फिल्म मस्ती 4 फेम अभिनेत्री रूही सिंह के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही डबल मीनिंग व्हाट्सऐप चैट्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अभिनेत्री ने इन चैट्स को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर लोगों से आपत्तिजनक बातचीत कर रहा है। रूही सिंह ने इसे एक साइबर फ्रॉड करार दिया है।

रूही सिंह के नाम से डबल मीनिंग चैट्स! 

रूही सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स को इस धोखाधड़ी के बारे में आगाह किया। 8 फरवरी को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा किया, जिसमें उस फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट की जानकारी भी दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल हो रही चैट्स न तो उनकी हैं और न ही वह नंबर उनका है। अभिनेत्री ने बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों से अश्लील और संदिग्ध संदेश भेज रहा है। उन्होंने फैंस से अपील की कि 6369584327 नंबर को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें। साथ ही कहा कि इस मामले में वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही हैं।

मस्ती 4 एक्ट्रेस ने फैंस को किया अलर्ट

रूही ने एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें फर्जी अकाउंट किसी व्यक्ति से कथित तौर पर फोटोशूट को लेकर बातचीत कर रहा था। चैट में मस्ती भरे और क्रेजी फोटोशूट जैसी बातें लिखी गई थीं जिससे लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रूही सिंह ने साफ शब्दों में लिखा ये मैं नहीं हूं। अगर आपको मेरे नाम से कोई भी संदिग्ध मैसेज मिले तो कृपया उसे तुरंत ब्लॉक करें। उन्होंने नाराज़गी जाहिर करते हुए यह भी कहा कि किसी की पहचान चुराना? कुछ तो बेहतर करो। अपनी ज़िंदगी जियो। बता दें कि रूही सिंह एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका जन्म जयपुर में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2015 में मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे इश्क फॉरएवर और वेब सीरीज रनअवे लुगाई में नजर आ चुकी हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!