मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और जमकर कमाई भी की। धुरंधर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इतना ही नहीं बड़े पर्दे के बाद अब ये फिल्म OTT पर भी धमाल मचा रही है। इन्ही सब के बीच फैंस ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धुरंधर 2’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज
फिल्म के मेकर्स ने फैंस के इंतजार को थोड़ा कम करते हुए आज फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ करने की घोषणा कर दी है। ‘धुरंधर 2’ का टीज़र आज, 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया। इसके पहले रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह फिल्म के एक नए पोस्टर के साथ डिटेल्स भी शेयर की हैं। टीज़र रिलीज़ टाइमिंग की घोषणा करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा था कि, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। धुरंधर: द रिवेंज टीज़र आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ हो रहा है। 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हो रही है। ”

धुरंधर 2’ से रणवीर सिंह का न्यू लुक आया सामने
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी वजह से ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। मेकर्स द्वारा इस अपकमिंग फिल्म से शेयर किए गए नए पोस्टर में रणवीर सिंह ब्लैक कलर की लेदर जैकेट पहने बारिश में भीगे हुए नज़र आ रहे हैं। लाल रंग की थीम वाला पोस्टर इंटेंस लग रहा है, जिससे एक ज़बरदस्त माहौल बन रहा है। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर अब इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!