CG Weather Update: प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कहां पड़ेगी ठंड, कहां लोगों को करना पड़ेगा गर्मी का सामना रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह-सुबह ठंड पड़ने के बाद दिन भर लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से रात में हल्की ठंड और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से और खासकर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। प्रदेश के इन इलाकों में बढ़ सकती है ठिठुरन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान जताया है। तापमान में कमी आने के कारण प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहने की भी बात कही गई है। इन इलाकों में सामान्य रहेगा तापमान छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर, बस्तर संभाग और बिलासपुर में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इन सभी इलाकों में फ़िलहाल मौसम का मिजाज वैसा ही रहेगा, जैसा अभी ये है। Post Views: 116 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग: आगे बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख? CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो आगे… नवा रायपुर में खुलेगा प्रदेश का पहला स्पेस सेंटर, CM विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ…