India Post GDS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के कुल 28,740 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है; इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी और उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा,

आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक www.indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि फॉर्म सुधार की सुविधा 18 और 19 फरवरी 2026 को मिलेगी और पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है

इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति होगी, जिसमें उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी सहित 10वीं पास होना, स्थानीय भाषा का ज्ञान, बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और साइकिल चलाने की क्षमता जरूरी है।

आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है, वहीं वेतन की बात करें तो ABPM को 10,000 से 24,470 रुपये और BPM को 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह मिलेगा, साथ ही भविष्य में प्रमोशन के जरिए MTS, पोस्टमैन और पोस्टल असिस्टेंट बनने का अवसर भी उपलब्ध रहेगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!